JSSC ने जारी किया 13 परीक्षाओं का कैलेंडर, मरांडी ने कहा ”लगता है हेमंत जी टाइम ट्रैवल कर…”

0
marandi

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेर लिया है, मरांडी एक्स पर लिखते हैं ”लगता है @HemantSorenJMM जी टाइम ट्रैवल कर भूतकाल में युवाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं।दरअसल, अरसे बाद आज JSSC ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया, लेकिन परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि जनवरी-फरवरी 2025 की निर्धारित की है, जो कब का बीत चुका है। हेमंत सोरेन के दुलारे आयोग JSSC ने युवाओं के भविष्य का मज़ाक बना कर रख दिया है। यह बेतुका परीक्षा कैलेंडर ही बता रहा है कि रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की चौतरफा भद्द पीटने के बाद कैलेंडर निकाल कर महज़ खानापूर्ति की जा रही है। हेमंत जी, यदि आप चाहें तो परीक्षा कैलेंडर बनाने में पूरे पांच साल का समय लीजिए, लेकिन इस तरह युवाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करिए।” दरअसल जारी कैलेण्डर में झारखण्ड स्नातक तकनीकी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की परीक्षा तिथि नवम्बर 2025 है जबकि रिजल्ट की तिथि फरवरी 2025 प्रिंट है जिसके लिए मरांडी ने हेमंत सरकार को खरी-खोटी सुना दी है. बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने वर्ष 2025-2026 के लिए शुक्रवार को परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर नये सिरे से जारी किया है. कैलेंडर में 13 परीक्षाओं का विवरण प्रकाशित किया गया है, जिसके माध्यम से कुल 38998 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसमें कई परीक्षाओं की प्रक्रिया वर्ष 2023 व 2024 से चल रही है. इस वर्ष राज्य सरकार 975 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) की नियुक्ति करेगी. इसके लिए झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत मई में आवेदन आमंत्रित किया जायेगा.इन 13 परीक्षाओं में झारखंड पुलिस अवर निरोधक सयुक्त प्रतियोगिता,झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा,झारखण्ड स्नातक तकनीकी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025,झारखंड स्नातक तकनीकी संयुक्त प्रतियोगिता-2023 परीक्षा,झारखंड सचिवालय आशुलिपिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा,इंडरमीडिएट स्वर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड आरची प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड मैट्रिक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा,झारखंड महिला परविक्षिका परीक्षा शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here