IED विस्फोट में शहीद जवान को राज्यपाल और सीएम सोरेन ने दी श्रद्धांजलि,घायल जवान से की मुलाकात

0
Governor and CM Soren

रांची : राज्यपाल संतोष गंगवाऱ एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज अस्पताल में इलाजरत कोबरा -203 बटालियन के जवान श्री विष्णु सैनी से मुलाकात की और इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो कि जराईकेला में उग्रवादियों के IED विस्फोट में श्री सैनी घायल गए थे।झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में झारखण्ड जगुआर के शहीद जवान श्री सुनील धान के पार्थिव शरीर पर राजयपाल और सीएम सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम सोरेन ने कामना की है कि मरांग बुरु शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।सीएम ने इस दौरान मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि, “प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है. बहुत जल्द प्रदेश से नक्सलियों का खत्मा हो जाएगा.” 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here