झारखण्ड: वज्रपात से पत्नी की मौत,पति गंभीर घायल,11 से 13 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी

0
death

झारखंड: बुधवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. इनमें हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, चतरा, खूंटी, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम शामिल है।इस दौरान वज्रपात से बोकारो के ललपनिया में महुआ चुनने गयी 33 वर्षीय अनिता देवी की मौ’त हो गयी. वहीं उनके पति लालजी मांझी (38 वर्ष )गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की स्थिति बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने और मध्यप्रदेश से साइक्लोनिक सर्कुलेशन के झारखंड एवं बिहार की तरफ से गुजरने के कारण बन रही है।मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 अप्रैल को मेघ गर्जन व तेज हवा चलने तथा कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। 11 से 13 अप्रैल तक दक्षिणी, पूर्व, मध्य तथा उत्तर-पश्चिम भाग में येलो अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here