Ranchi : सीएम सोरेन को एक्स पर सुचना मिली कि ”बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले 52 वर्षीय अश्विनी महतो रिम्स के ट्रामा सेंटर के E2 बेड में भर्ती हैं। अश्विनी ब्रेन हेम्ब्रेज के मरीज हैं। पिछले दो दिन से बेहोश हैं। बीपी भी हाई है। परिजनों ने बताया कि इन्हें ICU में भर्ती कराना बेहद ही जरूरी है। लेकिन बेड नहीं मिल पा रहा है।” मामले पर सीएम ने एक्शन लेते हुए मंत्री इरफान अंसारी को निर्देश जारी किया जिसके बाद मंत्री द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर रिम्स प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। वहीं रिम्स प्रबंधन ने बताया है कि ”मरीज को क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया है और वह चिकित्सकों की देखरेख में है।”



