आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने कुंडा स्थित मेधा सेवा सदन, देवघर पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं इलाजरत मरीजों का कुशलक्षेम जाना।सड़क हादसे में घायल कन्हैया का इलाज के दौरान निधन हो गया था, शव देने के बदले में 40 हजार की मांग अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सड़क हादसे में घायल अन्य लोगो से मंत्री ने मुलाकात की और मामलें की सत्यता को जानने का प्रयास किया साथ ही इस मामले की गहन जांच के लिए तीन सूत्री कमिटी का गठन किया गया है जो अगले 2 दिनों में पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।सभी अस्पताल और खासतौर पर प्राइवेट अस्पताल इस बात को गांठ बांद लें कि, मृत शरीर का सौदा करके पैसे कमाने और लूटने का अधिकार हमारी सरकार नहीं देगी बल्कि सख्त कार्रवाई होगी।मैं मीडिया के साथियों से भी अपील करता हूँ कि, स्वास्थ्य संबंधित कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले मुझे जरूर सूचित करें ताकि खबर प्रकाशित होने से पहले ही पीड़ित एवं उनके परिजनों के साथ न्याय किया जा सके। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।



