रांची : आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। जिसको लेकर आज डीसी ने जिला के वरीय पदाधिकरियों के साथ रामनवमी जुलूस के रुट एवं हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर एवं अन्य मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीसी ने बताया कि रामनवमी जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी।जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया में सतत निगरानी 24×7 रखी जाएगी। ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक एवं आपत्तिजनक messages नहीं फैला पाए।




