आयुष्मान योजना घोटाला: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के PA के ठिकानों पर रेड, झारखंड के 21 जगहों पर ED की रेड

0
banna gupta

रांची : शुक्रवार कोप्रर्वतन निदेशालय ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव और राजधानी के दो ठिकानों समेत देश के कुल 21 इलाकों में छापा मारा है।जमशेदपुर के एनएच-33 मार्ग के बिग बाजार से पीछे स्थित नीलगिरी कॉलोनी में बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओम प्रकाश सिंह गुड्डू के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा ये कार्रवाई आयुष्मान भारत योजना घोटाले को लेकर की गयी है।सूत्रों का कहना है कि जांच राज्य में आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन में व्यापक वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, झारखंड के कई अस्पतालों ने कथित तौर पर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किए बिना ही योजना के तहत धन का दावा किया। करोड़ों रुपये का यह घोटाला राज्य भर के 750 से ज़्यादा अस्पतालों में हुआ है।आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को मुफ़्त इलाज मुहैया कराने के लिए शुरू की गई एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है।ईडी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड में हुई गड़बड़ियों को लेकर दर्ज ईसीआईआर की जांच शुरू की है. कुछ दिन पहले सीएजी रिपोर्ट में इसका खुलासा भी हुआ था. जिसमें कहा गया था कि कुछ अस्पताल फर्जी मरीजों का इलाज कर करोड़ों की राशि का भुगतान ले लिया. यहां तक कि कई ऐसे लोगों के नाम पर बिल बना दिया गया जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है. इसके बाद प्रर्वतन निदेशालय ने झारखंड स्टेट हेल्थ सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मांगी थी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here