डॉ. इरफान अंसारी: वक्फ बिल हमारे संविधान पर सीधा ह’मला

0
irfan ansari

झारखण्ड: मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्फ बिल को देश के संविधान पर सीधा हमला बताया है.मंत्री इरफान अंसारी का कहना है कि”देश को बांटने वाली भाजपा को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा,अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर मोदी सरकार का सीधा प्रहार,लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या बर्दाश्त नहीं-हमारी लड़ाई जारी रहेगी.”मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर लिखा ”वक्फ बिल हमारे संविधान पर सीधा हमला है। इतिहास में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। देश को झंझावात में झोंकने वाली भाजपा को इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा। भारतीय हमेशा से शांति के प्रतीक रहे हैं, लेकिन भाजपा ने पूरे देश को तबाह करके रख दिया है। देश में अमन-चैन की जगह सिर्फ और सिर्फ नफरत एवं हिन्दू-मुस्लिम विभाजन रह गया है, जबकि विश्व प्रतिदिन विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रचने को आतुर है। इसके विपरीत, मोदी सरकार किसी एक वर्ग का हक छीनने पर आमदा है। यह बिल असंवैधानिक है और मूल अधिकारों का उल्लंघन करता है।इस बिल को जबरन संसद में लाया गया है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीनना है। आज सरकार की नजर एक खास समुदाय की जमीन पर है, तो कल उनकी नजर समाज के दूसरे अल्पसंख्यकों की जमीन पर होगी। यह सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रही है।सेकुलर का चोला पहनकर घी पीने वाले नीतीश नायडू और चिराग को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जनता इनकी साजिशों को भली-भांति समझ चुकी है और समय आने पर इनसे हिसाब लेगी।यह बिल पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम इसे पूरी तरह खारिज करते हैं। इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम हर संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here