संजय राउत: पीएम मोदी का हालिया RSS मुख्यालय का दौरा,सितंबर में उनकी रिटायरमेंट का संकेत

0
Sanjay Raut

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय पहुंचे। यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने आधिकारिक रूप से संघ मुख्यालय का दौरा किया है। इस दौरे के बाद सोमवार को शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है उनके मुताबिक, RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ही पीएम के उत्तराधिकारी का फैसला करेगा और उत्तराधिकारी का नया चेहरा महाराष्ट्र से हो सकता है। राउत ने बताया कि मोदी का हालिया RSS मुख्यालय का दौरा इस बात का संकेत है कि संघ इस मुद्दे पर कुछ खास विचार कर रहा है। संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सितंबर में रिटायर हो जाएंगे।पीएम मोदी पिछले 10-11 सालों में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए थे, अब वहां मोहन भागवत को टाटा, बाय-बाय कहने गए थे।आरएसएस भी देश के नेतृत्व में बदलाव चाहता है, इसलिए पीएम मोदी को बुलाया गया था। हालाँकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी के संभावित रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वह देश का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। संजय राउत द्वारा किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, “2029 में हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।” फडणवीस ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी के उत्तराधिकारी की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वह नेता बने हुए हैं। फडणवीस ने कहा, “हमारी संस्कृति में, जब पिता जीवित होते हैं, तो उत्तराधिकार के बारे में बात करना अनुचित है। यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।” बता दें कि इस साल पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे और भाजपा में एक अनकहा नियम है कि 75 साल के पार होने वाले नेता कम उम्र के नेताओं को अवसर देने के लिए खुद पीछे हटते हैं। हालांकि,इस नियम के कुछ अपवाद भी हैं। जैसे कि कर्नाटका के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 80 साल तक विधायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here