धनबाद जिले के मुग्मा स्थित ईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को सीबीआई धनबाद की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार ,क्लर्क के कुछ सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सोमवार को एक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मी से 15 हजार रिश्वत लेते ईसीएल खुदिया कोलियरी के क्लर्क अरविंद कुमार राय एवं शीतल बाउरी समेत चार कर्मियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार खुदिया कोलियरी के इलेक्ट्रीशियन उमेश सिंह आज ही 31 मार्च को सेवानिवृत होने वाले हैं। उनसे पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार राय पीएफ एवं पेंशन के कागजात बनाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था।
Home Uncategorized धनबाद: मुग्मा के ECL कार्यालय में CBI की छापेमारी,घूस लेते क्लर्क सहित चार गिरफ्तार




