रांची: झारखंड में ईद के दिन भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ेगा। हालांकि, अगले 2 दिन तक उच्चतम तापमान में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। ईद के दिन 31 मार्च 2025 (सोमवार) को रांची में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची का उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.जमशेदपुर में भी सोमवार को मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.उच्चतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.वहीं डाल्टेनगंज में कल अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।




