सरहुल की तैयारियां चरम पर,रांची डीसी ने नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, पथ निर्माण इत्यादि विभिन्न विभाग के शीर्ष पदाधिकारियों को जारी किया निर्देश

0
sarhul

रांची: सरहुल पर्व की तैयारियां चरम पर हैं। जिसको लेकर रांची डीसी ने नगर निगम, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, पथ निर्माण इत्यादि विभिन्न विभाग के शीर्ष पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए। डीसी ने जानकारी दी कि शीर्ष पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।आवागमन की सहूलियत के लिए मार्ग को सुगम बनाने हेतु जेसीबी की सहायता ली जा रही।सरहुल पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस में भारी संख्या में युवक-युवतियां, बच्चे-बुज़ुर्ग सभी शामिल होते हैं। लोगों को आवागमन में कम से कम असुविधा हो इसको ध्यान में रखते हुए विभिन्न सरना स्थलों में मार्गों की साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here