मरांडी:हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20 हजार करोड़ रुपये की राशि सरेंडर,शर्मनाक

0
CM Soren

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार को एक बार फिर खरी-खोटी सुना दी है. मरांडी लिखते हैं ”हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 20,000 करोड़ रुपये विकास योजनाओं में लगने के बजाय सरेंडर करने की शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।यदि बजटीय धनराशि का सही उपयोग किया जाता तो राज्य में अधूरी पड़ी सड़क परियोजनाएँ पूरी हो सकती थीं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाया जा सकता था, युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जा सकते थे।आज ही अखबारों में बड़े – बड़े इश्तिहार देकर मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने बजट का बखान कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया है, लेकिन उन्हीं अखबार के पन्नों में दबी बजट के 20 हजार करोड़ रुपये की राशि सरेंडर करने की खबर बताती है कि सरकार की प्राथमिकता विकास और रोजगार जैसे मुद्दे नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार करना है।राज्य सरकार की योजनाओं में दूरदृष्टि और प्रभावी कार्यान्वयन की कमी के कारण इतनी बड़ी बजटीय राशि का सरेंडर होना निराशाजनक है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here