रांची:जुलूस मार्ग में सड़क मरम्मती, जेनरेटर द्वारा बिजली आपूर्ति एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की डीसी ने की समीक्षा

0
ranchi dc manjunath bhajantree

रांची: सरहुल एवं रामनवमी पर्व के अवसर पर शोभा यात्रा एवं जुलूस मार्गो में विद्युत व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक तैयारी से संबंधित बैठक करते हुए आज डीसी ने पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।जुलूस मार्ग में सड़क मरम्मती, जेनरेटर द्वारा बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम, जुलूस के साथ एम्बुलेंस इस दौरान तैनात रहेंगे। डीसी ने कहा है कि सरहुल एवं रामनवमी पर्व के दौरान जिला प्रशासन सतर्क और चौकस रहेगा, पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here