कुणाल कामरा मामले में 11 गिरफ्तार, कुणाल कामरा ने कहा ”यही एक मात्र रास्ता है”

0
Kunal Kamra

मुंबई पुलिस द्वारा सोमवार को एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।रविवार रात को कई शिवसेना कार्यकर्ता स्टूडियो में गए और कथित तौर पर वहां और होटल में तोड़फोड़ की।पुलिस ने शिवसेना के पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई के उस होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जहां कुणाल कामरा ने राजनेता के खिलाफ विवादास्पद ‘गद्दार’ टिप्पणी की थी। गौरतलब है कि कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रविवार को मुंबई में एक शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करके विवाद खड़ा कर दिया। इस घटना पर शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने तीखा रिएक्शन दिया और उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ कर डाला।स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल ने अपने स्टैंड-अप शो के दौरान कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की, जिसमें शिंदे को ‘गद्दार’ कहा।उन्होंने अपनी कॉमेडी में जोक करते हुए कहा, ‘मेरी नज़र से तुम देखो तो गद्दार नजर वो (एकनाथ शिंदे) आए… हाय..हाय।’ जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। इसी बीच कुणाल कामरा ने एक्स पर लिखा”The only way forward ( यही एक मात्र रास्ता है)” इस पोस्ट के साथ कुणाल हाथ में लाल रंग की संविधान की एक कॉपी लिए एक तस्वीर शेयर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here