चाईबासा: IED विस्फोट में CRPF के दो जवान घायल, लाया गया रांची

0
IED blast

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बार फिर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 193 बटालियन के दो जवान घायल हो गए.चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में मारंगपोंगा इलाके के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। घायलों में एक सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और दूसरा जवान पार्थ प्रतिम डे हैं। एक जवान की हालत बहुत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here