तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई में ये मीटिंग बुलाईl राज्यों में लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर शनिवार को 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी CM की बैठक चेन्नई में हुई। बैठक में 5 राज्यों के 14 नेता शामिल हुए।सीएम सोरेन ने इस बैठक को अपना समर्थन दिया है “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री थिरु @mkstalin जी द्वारा आज परिसीमन से संबंधित मुद्दे को लेकर बुलायी गयी बैठक का मैं स्वागत करता हूँ।परिसीमन सिर्फ जनसंख्या के आधार पर सीमित करना निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है।”बता दें कि बैठक में परिसीमन पर प्रस्ताव पारित किया गया है कि 1971 की जनगणना जनसंख्या के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर रोक को अगले 25 साल तक बढ़ाया जाए। साथ ही कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किया है, वहां संवैधानिक संशोधन लागू किए जाएं। निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर अगली बैठक हैदराबाद में होगी।
बता दें कि सीएम स्टालिन का कहना है कि यदि 2026 की जनगणना के हिसाब से परिसीमन होगा तो कम जनसंख्या वाले राज्यों को नुकसान होगा जो कि अन्याय है। मुद्दे पर कोई ठोस गारंटी के बजाय कोरे आश्वासन दे रही है केंद्र सरकार। गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पिछले हफ्ते कहा था कि लोगों को अब तुरंत बच्चे पैदा करने की जरूरत है। 8 मार्च को आंध्र प्रदेश के CM ने भी कहा है कि महिला कर्मचारियों को बच्चों की संख्या की परवाह किए बिना मैटर्निटी लीव दी जाएगी।




