रांची : स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सीएम सोरेन को अपने आवास पर दावत-ए-इफ्तार में ससम्मान आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया है. एक्स पर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने लिखा ”माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के द्वारा अपने रांची स्थित आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत अवसर पर उन्होंने मुझे ससम्मान आमंत्रित किया है।मैं उनके इस स्नेहपूर्ण निमंत्रण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ और इस इफ्तार महफिल में शामिल होने को लेकर हर्षित हूँ। यह आयोजन सामूहिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम और आपसी सद्भाव को और भी मजबूत करेगा।”



