रांची:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर मंईयां सम्मान को लेकर एक बार फिर घेर लिया है, मरांडी लिखते हैं ”राज्य सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है।जिन महिलाओं को इस योजना के तहत राशि नहीं मिली है, वे प्रखंड/अंचल कार्यालय, बैंक और प्रज्ञा केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्हें यह पता नहीं चल पा रहा कि उनका आवेदन अस्वीकृत क्यों हुआ? बिचौलिए इस स्थिति का फायदा उठाकर महिलाओं से गलत तरीके से पैसे वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है कि मंईयां सम्मान योजना की अस्वीकृत सूची को अंचल कार्यालयों में सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाए। साथ ही आवेदन अस्वीकृत होने का कारण भी स्पष्ट रूप से बताया जाए, ताकि सभी महिलाएं वैध दस्तावेज जमा कर मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा सकें.”




