झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव उर्फ अमन साहू का एनकाउंटर हो गया है।झारखंड पुलिस रायपुर जेल में कैद अमन को लेकर रांची आ रही थी, तभी पलामू के पास वाहन पटल गया। वाहन पलटने के बाद झारखंड का गैंगस्टर अमन साव हथियार छिनकर भागने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान उसका एनकाउंटर कर दिया गया।अमन रायपुर के बड़े बिल्डर प्रह्लाद राय अग्रवाल पर हमले के मामले में रायपुर जेल में बंद था।अपराधियों के लिए दहशत का दूसरा नाम बन चुके प्रमोद कुमार उर्फ़ पीके ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का इनकाउंटर भी प्रमोद ने ही किया है। झारखंड पुलिस का इनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पीके सिंह एटीएस में डीएसपी हैं। धनबाद में मुथूट फाइनांस कंपनी में डकैती करने आये अपराधियों को उन्होंने ढेर कर दिया था। चर्चित पंद्रह माइल जंगल एनकाउंटर को भी प्रमोद ने ही अंजाम दिया था।




