देवघर:सरस मेला,होली एवं ईद को लेकर डीसी ने अधिकारियों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
Deoghar DC

देवघर : जिले में सरस मेला आयोजन को लेकर की जाने वाली तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए डीसी ने राज्यस्तरीय अधिकारियों को निदेशित किया कि केकेएन स्टेडियम में 23 से 30 मार्च तक मेले का आयोजन होगा। ऐसे में विभिन्न तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इसके आलावा डीसी द्वारा जिले में होली एवं ईद के त्यौहार के अवसर पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड व पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया है, ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जा सके।इसके अलावा विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के अलावा कंट्रोल रूम को चौबीसों घंटे एक्टिव रखने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here