झारखण्ड : झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक शशि रंजन ने 8वीं कक्षा (जैक बोर्ड) की परीक्षा के दिन भी बच्चों को मध्याह्न भोजन देने के संबंध में सभी जिला अधीक्षक को पत्र लिख कहा है कि 10 मार्च को 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा होनी है. परीक्षा के बाद सभी बच्चों को संबंधित परीक्षा केंद्र पर मध्याह्न भोजन दिया जाएगा.उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र होने की स्थिति में बच्चों को निकटतम मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन देने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि ये परीक्षा पहले 28 जनवरी को निर्धारित थी, लेकिन जैक अध्यक्ष नहीं होने के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी.




