बाबूलाल मरांडी: आदिवासियों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हेमंत सरकार

0
Babulal Marandi

झारखण्ड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सरकार को निशाना बनाया है। मरांडी लिखते हैं “हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासियों के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण कई वर्षों से जारी है, जिसके प्रस्तावित रैम्प से सरना स्थल को खतरा है। यदि हेमंत सोरेन वास्तव में आदिवासी समाज के हितों के प्रति प्रतिबद्ध होते, तो पहले ही कोई वैकल्पिक समाधान निकालते। लेकिन वे केवल आदिवासी हितैषी होने का दिखावा करते हैं और आदिवासी हितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं।राज्य सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कोयला कारोबार झारखंड को खोखला कर रहा है। पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था संभालने का काम छोड़कर केवल वसूली में लगा हुआ है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here