रांची के चान्हो स्थित आनंद शीला आश्रम में बुधवार रात करीब 12 बजे छह अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर ह’त्या कर दी,लूटपाट कर फरार हो गए । मामले में 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दो फरार हैं. मारे गए लोगों की पहचान आनंदमार्गी साधु मुकेश शाह (50) और राजेंद्र यादव (35) के रूप में हुई है.अब मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को एकबार फिर घेर लिया है.बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा”झारखंड में रांची के चान्हो स्थित आनंद मार्ग आश्रम में लूटपाट और साधु की हत्या की घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाती है।आश्रमों और धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। अपराधी आश्रम के अंदर घुसकर न केवल लूटपाट करते हैं, बल्कि एक साधु और ग्रामीण की हत्या कर फरार हो जाते हैं। झारखंड में धार्मिक स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में असफल रही है। यदि जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जनता का इस सरकार से भरोसा उठ जाएगा।”



