धनबाद: गुरुवार को कतरास के एक शादी समारोह में पहुंची भाजपा नेत्री व पूर्व विधायक सीता सोरेन पर उनके पूर्व पीए द्वारा जानलेवा हमले के बाद पूर्व पीए को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले से पहले सीता सोरेन ने कतरास के शादी समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए झारखंड सरकार की खुल कर प्रशंसा की थी। माईया योजना की तारीफ करते हुए सीता सोरेन कहती हैं इससे महिलाएं सबल हो रही हैं। झामुमो के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बेहतर काम कर रही है। इसके आलावा उन्होंने हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।



