अफीम मुक्त खूँटी अभियान के तहत मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, जिला प्रशासन की टीम ने मीडिया एकादश को 8 विकेट से दिया शिकस्त

0
Friendship cricket match

खूँटी: जिले में अफीम मुक्त खूँटी अभियान के अंतर्गत 06-03-2025 को अड़की प्रखंड के कोचांग स्थित स्कूल के मैदान में जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में नशामुक्ति एवं खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।मैच में मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिला प्रशासन एकादश की ओर से उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 36 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ हीं बेहतरीन बोलिंग करते हुए जिला प्रशासन की टीम से श्री ब्रजेश कुमार ने 3 विकट चटकाए, इस प्रकार उन्हें बेस्ट बॉलिंग ट्रॉफी प्रदान किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा ने स्थानीय खिलाड़ियों एवं स्कूली बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु हॉकी एवं जर्सी का वितरण किया। उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अफीम मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।मैत्री मैच के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा। इस पहल से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा वर्ग को नशामुक्ति की दिशा में जागरूक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here