जानकारी के मुताबिक, चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में दो वाहनों (एक ट्रेलर और क्रूजर गाड़ी) के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों और मृतकों को बाहर निकाला और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में शनिवार (12 दिसंबर) देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस भीषण हादसे पर दुख जताया है।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी चित्तौड़गढ़ हादसे पर शोक प्रकट किया है



