मंडल मुर्मू के सर का*टने पर 50 लाख का ईनाम,व्हाट्सएप ग्रुप चैट वायरल, चंपाई सोरेन ने की सुरक्षा देने की मांग

0
Mandal Murmu

झारखण्ड : शहीद सिदो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू बीते दिनों भाजपा में शामिल हो गए थे। एक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू के सर काटने पर 50 लाख का ईनाम देने की घोषणा की गई है।जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, वे एक्स पर लिखते हैं यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चंपाई सोरेन ने झारखंड पुलिस और साहेबगंज पुलिस को टैग करते हुए उनसे अनुरोध किया है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और साहेबगंज डीसी को टैग करते हुए सोरेन ने कहा है कि कृपया श्री मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here