सरायकेला में झारखंड के सीएम और झामुमो के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में पार्टी प्रत्याशी गणेश महली के पक्ष में चुनावी सभा में कहा सराईकेला की जनता 13 नवम्बर के दिन 1 नम्बर पर तीर-धनुष पर इतना बटन दबाएगी कि भाजपा वालों के कान के पर्दे फट जाएंगे।झारखण्ड में विद्वेष पैदा करने की साजिश करने वालों को डोज़र चलाकर भगाने का काम किया जाएगा।चीन की दीवार की तरह है झारखण्ड मुक्ति मोर्चा….कोई इसे लांघ कर नहीं जा सकता है। जो चढ़ेगा…खत्म हो जाएगा।मणिपुर में डबल इंजन भाजपा राज में आदिवासी बेटियों को निवस्त्र कर घुमाया गया और भाजपा के लोगों से एक शब्द भी नहीं बोला गया।गुजरात में सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी भाजपा ने बलात्कारियों से अपना मोह नहीं त्यागा।ये लोग क्या करेंगे बेटी पर बात?झारखण्ड में गरीबी ने किस हद तक अपनी जड़ें फैलायी है हमें पता है।इसलिए बढ़ती महंगाई की मार से त्रस्त लोगों का बोझ कम करने के लिए हमने लाखों लोगों का हजारों-लाखों रुपयों का बकाया बिजली बिल माफ किया है।लाखों मंईयां को भी हमने सम्मान राशि देने का काम किया है। जिसे दिसम्बर से बढ़ाकर 2500 रुपए किया जाएगा।




