रांची : भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक में झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हेमंत सरकार ने झारखंड के 40 डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया है। तीन साल या इससे अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापित या गृह जिला में कार्यरत पदाधिकारियों-कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।









