रांची : सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो समेत 4 को रांची सिविल कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की कोर्ट ने सिल्ली के पूर्व विधायक और खतियानी पार्टी के अध्यक्ष अमित महतो, विशाल महतो, मधुसूदन महतो और हेमंत कुमार महतो को बरी कर दिया है.



