JSSC-PGT अभ्यर्थियों ने निकाला कैंडल मार्च, इन 7 विषयों के साथ व्यवहार ऐसा क्यों .

0

झारखंड राज्य की अभ्यर्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई पीजीटी टीचर भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के एक समूह ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला। पिछले कुछ दिनों से राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार, गणित, हिंदी, संस्कृति, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री और कॉमर्स विषय वाले अभ्यर्थियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। इन्होंने कहा कि जब फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज्यूलॉजी सहित अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया तो हमें क्यों नहीं? गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इधर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर अभ्यर्थियो का एक समूह राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठा है। उनका कहना है कि नियुक्ति पत्र मिलने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हमें नियुक्ति पत्र मिल जाना चाहिए। चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने में हो रही देरी काफी तकलीफदेह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here