गढ़वा: ज़िले के चिनिया प्रखंड के खुर्री ग्राम में झारखंड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले चिर प्रतीक्षित पुल एवं इसको जोड़ने वाली 6.8 किमी सड़क (मसरा मोड़ से खुर्री) का आज लोकार्पण किया गया।246 मीटर लंबा यह पुल कनहर नदी पर बना है।इसके निर्माण से गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज की दूरी काफ़ी कम हो गई है।मौके पर पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा ”शिलान्यास एवं उद्घाटन दोनों का ऐसा दौर गढ़वा में एक इतिहास है जो प्रमुख शिल्पी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की सोच से ही संभव हो सका है।”



