कांके थाना क्षेत्र में बमबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 TPC उग्रवादी गिरफ्तार

0

रांची : राजेश यादव द्वारा एक लिखित आवेदन में कहा गया कि दिनांक 22.01.23 को समय करीब 1:30 बजे बाईक से घर जा रहे थे कि तिरुफॉल के पास प्राथमिकी अभियुक्त वारिस अंसारी एवं एक अज्ञात व्यक्ति इनकी बाईक रोक कर 3.520/-रू0 नगद एवं दो मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में बुढ़ थाना काण्ड सं0-09/ 23. दि०-22.01:23. धारा-392 मा० द०वि० उक्त घटना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोधी के निर्देशन में श्री कमलेश राय, थाना प्रभारी, बुदम् रोधी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये काट के प्राथमिकी अभियुक्त वारिस अंसारी को उनके घर ग्राम महुआखुरा एवं अप्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार जयसवाल को उनके घर ग्राम उमेइडा से गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी अभियुक्त वारिस असारी के पास से लूटा गया सैमसंग का मोबाईल एवं अप्राथमिकी अभियुक्त प्रिंस कुमार जयसवाल के पास से लूटा गया ओपो कंपनी का मोबाईल बरामद किया गया।

पुछताछ के कम में ये दोनो इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किये आगे अभियुक्त वारिस अंसारी के द्वारा बताया गया कि ये टी०पी०सी० नक्सली संगठन के लिये भी काम करते हैं तथा दिनांक 10.01.23 की रात्रि में टी०पी०सी० के एरिया कमांडर विनोद महतो उर्फ मुरारी जी के कहने पर ये संगठन के अन्य सदस्य अपने पाँच सहयोगियों के साथ कांके थाना क्षेत्र स्थित आई०टी०बी०पी० के पीछे स्थित केसर पर आकर दहशत फैलाने एवं लेवी वसूलने के उद्देश्य से हाईवा में आग लगा दिये थे एवं कैंसर के गार्ड वगैरह से मोबाईल एवं कुछ समान लूटपाट कर लिये थे। इस संदर्भ में कांके थाना कांड सं0 14/23, दिनांक 11.01.23. धारा 392/447/387/34 भा०द० वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया है। कांड में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here