कांके :कांके में चोर एटीएम मशीन काट कर सवा दो लाख रुपए चुरा कर ले गए. कांके प्रखंड के बिरसा विश्वविद्यालय गेट के सामने पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से चोर गैस कटर की सहायता से एटीएम मशीन काट कर सवा दो लाख रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए. गुरुवार की सुबह रुपए निकालने के लिए जब एक ग्राहक एटीएम में पहुंचा तो इसका खुलासा हुआ. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने कांके थाना को सूचना दिया।सूचना मिलने के बाद कांके थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच जुट गई ।



