अम्बानी को 400 करोड़ रुपये की डेथ वारंट देने के मामले में 2 गिरफ्तार

0

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को छह अलग-अलग धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में शनिवार को दो कॉलेज छात्रों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक गुजरात से और दूसरा तेलंगाना से है। पुलिस ने बताया कि मामला दोनों छात्रों की शरारत का प्रतीत होता है।पुलिस ने दावा किया कि गुजरात के राजवीर खांट (21), जो मुख्य आरोपी है, ने 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच ईमेल आईडी ShadabKhan@fencemail.com से वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का उपयोग करके 6 मेल भेजे।आरोपी लड़कों में से एक की पहचान गणेश रमेश वनरापति (19) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तेलंगाना के वारंगल से गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी की पहचान शादाब खान (21) के रूप में हुई है. उसे गुजरात से पकड़ा गया है.बता दें की धमकी भरा पहला ईमेल विगत 27 अक्टूबर को अंबानी के कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया कि यदि हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो हम आपको जान से मार देंगे। हमारे पास देश के सबसे अच्छे शूटर हैं। पुलिस के अनुसार, अगले दिन एक और ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 200 करोड़ रुपये की मांग की गई और धमकी दी गई कि यदि मांग पूरी नहीं की गई, तो डेथ वारंट जारी किया जाएगा।अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर गामदेवी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अंबानी की कंपनी को एक और धमकी भरा ईमेल सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति से मिला, जिसमें 400 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पुलिस सभी ईमेल की अभी क्रमबद्ध ढंग से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here