16 वर्षीय साक्षी की प्रेमी साहिल ने 20 बार चाक़ू गोदकर,पत्थर से कुचल के कर दी हत्या,CCTV में कैद,आरोपी गिरफ्तार

0

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए एक जघन्य हत्याकांड में साक्षी नाम की 16 साल की लड़की की उसके ‘प्रेमी’ साहिल ने बेरहमी से हत्या कर दी. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या में साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा गया और फिर साहिल ने एक बड़े पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया। अब खबर सामने आई है कि साक्षी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या करने वाले शख्स साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सरफराज का बेटा साहिल फ्रिज-एसी रिपेयर मैकेनिक का काम करता है।पीड़िता अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और चाकू से उस पर हमला करना शुरू कर दिया।शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता की मां ने कहा ”मेरे घर पर एक लड़की बताने आई थी। मुझे उसकी बात झूठ लगी थी। मैंने बाहर निकल कर देखा तो वहां लोगों की भीड़ थी। तब तक वहां पुलिस आ गई और मुझे वापस ले गई। बाद में मैंने अपने पति को बताया। मैंने अभी तक बेटी को नहीं देखा है। ”शाहाबाद मर्डर केस पर पीड़िता के पिता ने कहा ”मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। ”क्रूर हमले में, साहिल पीड़िता को बार-बार चाकू मारता रहा और बाद में उसके सिर को कुचल दीया। साक्षी और साहिल कथित तौर पर एक रिश्ते में थे और हत्या से एक दिन पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा कि हत्या का मामला कल सामने आया था और मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here