रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर वर्ष 2023 के लि्ए झारखंड के सात आईपीएस सहित 16 पुलिसकर्मियों को स्पेशल ऑपरेशन मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है .केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिन नामों की घोषणा की है उनमें संजय आनंद लाटकर, आईजी होमकर अमोल विनुकांत, राज कुमार लकड़ा, डीआईजी अनूप बरथरे, एसपी शिवानी तिवारी, अंजनी अंजन, अंजनी कुमार झा सहित कई इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी और कॉस्टबेल के नाम में पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, जमील अंसारी, मनोहर राम, हेड कांस्टेबल राज कुमार उरांव, कांस्टेबल रतन कुमार यादव, विष्णु शंकर के साथ साथ असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश कुमार का नाम भी शामिल है।इन सभी को ‘केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट अभियान पदक’ से सम्मानित किया जाएगा .पदक के साथ – साथ सम्मान के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस खास पुरस्कार के लिए स्पेशल ऑपरेशन पर फैसला लिया जाता है। मालूम हो कि 23 जुलाई, 2018 में इस अभियान की शुरुआत की गई थी. ये पदक पूरे भारत में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और सुरक्षा संगठनों को प्रदान किया जाता है. सुरक्षा बलों को आतंकवाद, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियानों के लिए यह पदक प्रदान किया जाता है.


