मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरिडीह के डुमरी प्रखंड स्थित केबी स्कूल परिसर में करीब ₹800 करोड़ की 188 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें डुमरी की 20 योजनाएं शामिल हैं।मई एवं जून, 2023 के प्रतिवेदन में CPGRAMS अन्तर्गत राज्यों की ग्रुप-सी कोटि में झारखण्ड को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मई, 2023 में झारखण्ड राज्य द्वारा कुल 17854 शिकायतों में से 46.14 % एवं जून 2023 में कुल 20130 शिकायतों में से 48.95 % शिकायतों का निष्पादन किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के मई एवं जून, 2023 के प्रतिवेदन में CPGRAMS अन्तर्गत राज्यों की ग्रुप-सी कोटि में झारखण्ड को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसे लेकर सीएम ने सभी को बधाई भी दी।
सीएम ने कहा हमने गरीब और जरूरतमंद को अनाज देने के लिए हरा राशन कार्ड योजना शुरू की। केंद्र सरकार से गरीबों को अनाज देने के लिए अनाज मांगा जा रहा है कि केंद्र सरकार सरकारी दर पर अनाज उपलब्ध कराये। लेकिन हमें अनाज नहीं दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप हम महंगे दर पर अनाज खरीद कर गरीबों के बीच वितरित कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों और गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ पक्षपात किया जा रहा है।राज्य की ग्रामीण सड़कों को बेहतर करना सरकार की मंशा है। समीक्षा के दौरान मुझे पता चला कि 15 हजार किमी सड़क जो ग्रामीण क्षेत्र में पड़ती है उन्हें अलग-अलग वर्षों में निर्माण करने के लिए रखा गया है। मैंने उन सभी सड़कों का निर्माण इसी वर्ष कराने का निर्देश दिया है। इन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।राज्य में अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस स्थिति पर सरकार नजर बनाए हुए है। बारिश की जैसी स्थिति होगी, वैसा निर्णय सरकार लेगी।
सीएम ने कहा कभी किसी ने सोचा था कि सरकार ग्रामीणों के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी। 20 वर्ष में कभी ग्रामीणों के दरवाजे तक पदाधिकारी नहीं गए। लेकिन आपकी योजना आपकी सरकार द्वार कार्यक्रम के तहत यह संभव हुआ। परिणाम है कि आज लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। डुमरी में उत्कृष्ट विद्यालय बन गया है। राज्य का उत्कृष्ट विद्यालय बेहतर स्कूल बनकर रहेगा। यहां के शिक्षकों का प्रशिक्षण IIM जैसे संस्थान में हुआ। इन स्कूलों में सभी विषय के शिक्षक होंगे, जहां निजी स्कूलों के तर्ज पर कार्य किया जाएगा। खेल को लेकर राज्य को नया आयाम दिया जा रहा है। पोटो हो योजना के तहत खेल के मैदान का निर्माण किया जा रहा है। विभिन्न खेलों से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन भी हो रहा है।खेल के क्षेत्र में भी यहां के युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं।डुमरी में उत्कृष्ट विद्यालय बन गया है। राज्य के उत्कृष्ट विद्यालय प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर स्कूल बनेंगे। आज स्कूलों में जो शिक्षक हैं उन सभी शिक्षकों को आईआईएम जैसे संस्थान में प्रशिक्षण कराकर बच्चों को पढ़ाने भेज रहे हैं। इन सभी स्कूलों में सभी सब्जेक्ट के शिक्षक होंगे। यहां प्रिंसिपल भी होंगे। पढ़ाई भी होगा और खेल-कूद भी। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तर्ज पर यहां भी विद्यालय बनाने पर सरकार कार्य कर रही है।
राज्य के सभी वर्ग, बच्चियों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए सरकार काम कर रही है। आज सरकार सिर्फ काम ही नहीं कर रही, बल्कि योजनाओं को गांव- गांव तक पहुंचा भी रही है। मैं खुद सरकार की योजनाओं का आंकलन लोगों के बीच जाकर और रांची से समीक्षा कर, कर रहा हूँ। कभी किसी ने सोचा था कि सरकार ग्रामीणों के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी? 20 वर्ष में कभी किसी के दरवाजे पर प्रखण्ड के पदाधिकारी नहीं गए। लेकिन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत यह सब फलीभूत हुआ। उसी का परिणाम है कि आज सभी बुजुर्ग, विधवा, परित्यक्त और एकल महिलाओं, दिव्यांग लोगों को पेंशन और योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लाखों लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है।



