चंपई सोरेन:CNT-SPT Act रहने के बावजूद डेमोग्राफी तेजी से बदल रही,अब आदिवासी ढूंढ़ने से भी नहीं मिलते

0

रांची : झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर हुई चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने राज्य के सीमावर्ती और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में तेजी से बदलती डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। सदन में अपनी बात रखते हुए चंपई सोरेन ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि पाकुड़ क्षेत्र में लगभग दो-तिहाई मतदाता एक विशेष समुदाय के हो गए हैं।

चंपई सोरेन ने कहा, झारखंड में पाकुड़ विधासभा क्षेत्र में लगभग दो तिहाई वोटर एक विशेष समुदाय के हैं। CNT-SPT Act रहने के बावजूद साहेबगंज, राजमहल, बरहेट से लेकर कोल्हान में कपाली तक, डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।पाकुड़ के जिकरहट्टी, मालपहाड़िया, तलवाडांगा, किताझोर समेत दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां अब आदिवासी ढूंढ़ने से भी नहीं मिलते। यह झारखंड की मूल भावना के खिलाफ है।SIR से ऐसे मामलों की पहचान हो सकती है। झारखंड आंदोलन के दौरान जल, जंगल, जमीन की बातें करने वाले लोग, आज सत्ता के नशे में महाजनी आंदोलन की मूल भावना को भूल चुके हैं, आदिवासियों/ मूलवासियों के अस्तित्व को संकट में डाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here