पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने से पहले ओडिशा के नए राज्यपाल दिए गए अपने एक बयान को लेकर इस समय काफी चर्चा और विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल बनने के बाद बृजमोहन राम अपने पैतृक आवास लातेहार जिले के चंदवा पहुंचे थे। जहाँ ब्रज मोहन राम ने कहा कि वे ओडिशा जाने के बाद वहां भाजपा के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के संगठन को मजबूत करेंगे और यह चिंता करेंगे कि भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट कैसे आएं।राज्यपाल का यह बयान इस संवैधानिक पद की निष्पक्षता के सिद्धांत के पूरी तरह खिलाफ बताया जा रहा है। इस बयान पर पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने भी प्रतिक्रिया दी है।अम्बा प्रसाद ने कहा, “यह उड़ीसा के नवनियुक्त राज्यपाल बृजमोहन राम है, गवर्नर साहब खुलेआम कह रहे हैं कि वो उड़ीसा जाकर यह पक्का करेंगे की भाजपा का वोट कैसे बढे!बीजेपी ने संवैधानिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों की धज्जियां उड़ा दी है!”




