गिरिडीह: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली की CBI जांच और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों की अविलंब वापसी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आंदोलन तेज हो गया है। इसी क्रम में, गिरिडीह जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों द्वारा DC-SP कार्यालय (समाहरणालय) का जोरदार घेराव और प्रदर्शन किया गया।झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में इस बड़े विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता गिरिडीह स्टेडियम में एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय पहुंचे।इस दौरान विधायक नागेंद्र महतो , श्रीमती मंजू देवी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




