सामान्य वर्ग के लिए 10% EWS aarakshan बरकरार रखने पर सुप्रीम कोर्ट के तीन जज सहमत, दो ने जताई असहमति

0

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता में पांच-न्यायाधीशों की बेंच ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज सुनवाई की.कोर्ट ने संविधान के 103 वें संशोधन अधिनियम 2019 की वैधता को बरकरार रखा है। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 10% EWS aarakshan प्रदान किया गया है। पांच न्यायाधीशों में से तीन न्यायाधीश अधिनियम को बरकरार रखने के पक्ष में हैं जबकि दो न्यायाधीश ने इसपर असहमति जताई है। चीफ जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस रवींद्र भट्ट ने EWS के खिलाफ फैसला सुनाया है, जबकि जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन किया है. जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि आर्थिक आरक्षण संविधान के मौलिक ढांचे के खिलाफ नहीं है. 103वां संशोधन वैध है।

HOME YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here