Home झारखण्ड कूटे चौकमें हटिया विस्थापित समिति की बैठक पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में...
*आज दिनांक 08-11-2020 दिन रविवार को कुटे चौक में हटिया विस्थापित समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।*
बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने कहा कि हम विस्थापित जिस प्रकार से एकजुट होकर पूर्व में अपने अधिकार की रक्षा हेतु संघर्ष करते आये हैं उसी प्रकार की एकजुटता भविष्य में भी बरकरार रखना है श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों का विकास हम सब ना कभी विरोध किये हैं और ना आगे भी करेंगे पर विस्थापितो की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए सरकार को चाहिए कि हम विस्थापितों को विश्वास में लिए बगैर कोई भी कार्य ना करे अन्यथा सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा आगे श्री शाहदेव ने कहा कि सरकार यथा शीघ्र विस्थापितों की समस्या जैसे रोजगार का मुद्दा हो या मुआवजा के साथ-साथ अन्य समस्या हो सबका पहले समाधान करे जबतक विस्थापितों की सारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तबतक इस क्षेत्र सरकार किसी भी प्रकार का कार्य करने का प्रयास अब और ना करे ।बैठक को संबोधित करते हुए कलाम आजाद ने कहा कि जिस प्रकार गलत नीयत से जरूरत से ज्यादा जमीन अधिग्रहित कर जमीन की बंदरबाट की जा रही है ये विस्थापितों के साथ घोर अन्याय है आज स्मार्ट सिटी के नाम पर जिस प्रकार जमीन को बेचने का कार्य किया जा रहा है वो सरासर नियम का घोर उल्लंघन है और हम सब इसका विरोध करते हैं विस्थापित जमीन बेचने के लिये नहीं दिये थे और यदि सरकार बेच रही है तो उसका पैसा यहाँ के रैयतों को भी मिलना चाहिए ।बैठक को संबोधित करते हुए मेघनाथ महतो ने कहा कि सरकार हम विस्थापितों को अंधेरे में रखकर सब काम करना चाहतीं है सरकार से हम विस्थापितों कि जो बात हुई थी उस बात से सरकार आज पीछे हट रही है इसलिए अब हम और आगे सहन नहीं करेंगे और आंदोलन की राह पकड़ेगें।बैठक को दीपक बैठा,महाबीर मुंडा,अशोक शाहदेव , महाबीर सिंह, कॄष्णा उरांव,पुनम देवी,बुलबुल तिर्की,शंकर बैठा, विनय उरांव, सोमनाथ तिर्की, तरूण शाहदेव, रामेश्वर महली, किशोर शाहदेव सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।बैठक मे मनोज बैठा,प्रभात शाहदेव, संतोष मुंडा, महाबीर नायक,अनिल महतो, प्रतीमा उरांव,लाल जनमेजय शाहदेव, अरूणजय शाहदेव, विजय सिंह,संजय लोहार, अख्तर अंसारी, अर्जून महतो, अजित नाथ शाहदेव,विजय बैठा,अजय बैठा,प्रशांत शाहदेव, राकेश बैठा,गमहीरा महली,करमा उरांव,बुनी देवी,कोयली देवी,बंसती देवी,मंजू देवी,धीरंजय शाहदेव , मरकुस तिर्की, झानो तिर्की, नीलम केरकेट्टा, संगीता उरांव, लच्छू मुंडा,सुनिता लिंडा,रजनीश शाहदेव, जगदेव मिर्धा,रामेश्वर महतो,पारस शाहदेव, निशांत सिंह देव,हरीश शाहदेव, भीखु लोहरा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।