रांची : नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के सम्मान को समर्पित “नारी शक्ति वंदन अभियान” के तहत आज रांची जिला के जेल मोड़ से अलबर्ट एक्का चौक तक नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली निकाला गया। यह रैली समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए निकाली गई।इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शामिल रहे और मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया।रैली के दौरान संजय सेठ ने बताया कि इस अधिनियम से 2029 के चुनावों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।




