पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिवंगत सुशील मोदी के राजेन्द्र नगर स्थित आवास पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सुशील मोदी की पत्नी जेसिस जार्ज और परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा उपस्थित थे.जैसा की पता है भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का का सोमवार की रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वह कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद सीएम नीतीश ने शोक जताया था. उन्होंने कहा था कि वो अपना सच्चा दोस्त खो दिए.




