एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैन्स बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में जरीन के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन यानी 90 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। ऐसे में वह खुशी से फूले नहीं समा रही हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर फैन्स को शुक्रिया कहा है।वीडियो में जरीन पेरिस की सड़कों पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज और उनका डांस देखने लायक है।
https://www.instagram.com/p/CFHYDjPJ-4D/?igshid=1ne9czcrp11fa
वह ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लैक ट्राउजर में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अपने 9 मिलियन इंस्टा फैमिली का जश्न मना रही हूं। आप सभी के प्यार का शुक्रिया। इसे ऐसे ही जारी रखें।” जरीन के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।आपको बता दें कि जरीन ने सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जरीन जब इंडस्ट्री में आई थीं तब उनका कैटरीना कैफ से बहुत कम्पेयर किया गया क्योंकि उनके लुक्स कैटरीना जैसे थे। ranjana pandey



