देश के दो सबसे बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म के बिच में युद्ध चल रहा है । एक तो सभी का मनपसंदीदा यूट्यूब और दूसरा कई दिलों पर राज करने वाला टिक टॉक। रोस्ट करने का कल्चर हमारे देश का नहीं है मगर फिर भी देश में काफी प्रचलित है और कई लोग रोस्ट करके ही फेमस हुए है । जिसमे प्रमुख रूप से कैर्री मिनाटि, लक्ष्य चौधरी , ट्रिगर्ड इंसान , स्लेय पॉइंट आदि शामिल है ।यूट्यूब एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जहाँ काफी बड़े बड़े कंटेंट क्रिएटर अपनी क्रिएटिविटी को दिखते है। वही टिक टॉक हमे काफी एंटरटेन करता है ।
कैर्री मिनाटि को आज कौन नहीं जनता, वो यूट्यूब पर सबसे ज़्यादे पसंद किए जाने वाले रोस्टर है । जबसे उन्होंने टिक टॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया और उनकी एक वीडियो का अपने अंदाज़ में जवाब दिया तबसे ही उनकी लोक प्रियता काफी बढ़ गई है । साथ ही आमिर सिद्दीक़ी भी काफी फेमस हुए है । कई दिनों से टिक टॉक vs यूट्यूब पर काफी वीडियो बन रहे है और मिम्स भी वायरल हो रहे है
आमिर सिद्दीकी ने अपने एक वीडियो में यूट्यूब के क्रिएटर्स के बारे में काफी कुछ कहा है जिसके बाद यूट्यूब के लगभग सभी रोस्टर्स ने उनके जवाब में उन्ही को रोस्ट कर दिया । इन्ही सब चीज़ों के बिच डिनो जेम्स के रैप “चूज़े चमकीले ” ने आकर मीमर्स और रोस्टर्स को और मौके दे दिए टिक टॉक को रोस्ट करने की ।



