स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में पदभार लेने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता के जमशेदपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 

0

जमशेदपुर: स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में पदभार लेने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता के जमशेदपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं के स्वागत और स्नेह के लिए आभार और धन्यवाद दिया.इस अवसर पर कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो के समाधि स्थल जाकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें नमन किया, फिर कदमा शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान शिव से झारखंड वासियों की खुशहाली की कामना की.बता दें कि मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार 17 फरवरी को संभाल लिया है। उन्होंने कहा है कि दूसरी पारी में वह सुदृढ स्वास्थ्य व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस, आधारभूत संरचना और मैन पॉवर की कमी को दूर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here