Ranchi : नगड़ी इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा महौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. नगड़ी में शनिवार देर रात फिर से पथराव हुए।उपद्रवियों ने देर रात गोलीबारी और पथराव के वारदात को अंजाम दिया जिस कारण सकीना खातून नाम की एक महिला घायल हो गई है. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.गौरतलब है कि हाल ही में रांची के नगड़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान धार्मिक स्थल के पास गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कुल 27 आरोपियों को हिरासत में लिया है. पूछताछ के बाद इनमें से 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिकी में नामजद आरोपी कलाम अंसारी भी शामिल है.पुलिस अन्य गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते का सत्यापन कर रही है. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में नगड़ी सीओ की शिकायत पर 500 अज्ञात लोगों समेत 19 को आरोपी बनाया गया है.



